गिरिडीह में युवक की गला रेतकर हत्या
झारखंड के गिरिडीह में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 01:23 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 01:23 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बन्दा पहाड़ी में 24 वर्षीय युवक सोनू कुमार साव की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक जमुआ थाना अंतर्गत खरगडीहा का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद वह सोमवार की रात अपने घर से निकला था। घर से करीब 30 किमी दूर उसका शव मिला है। दोनों हाथ बांधने के बाद गला रेतकर उसकी हत्या की गयी है। स्थानीय मुखिया ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी।
एसडीपीओ जितवाहन उरांव सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें