Move to Jagran APP

झारखंड के गिरिडीह में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फरार

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। झारखंड के गिरिडीह की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 03:31 PM (IST)
झारखंड के गिरिडीह में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फरार
झारखंड के गिरिडीह में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फरार

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परहेता गांव में मंगलवार की देर रात नकुल स्वर्णकार नामक एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी रेणु देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है।

पति-पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ था। इस पर आक्रोशित होकर उसने पत्नी पर टांगी से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

गायब विवाहिता का शव कुएं में मिला, पति फरार
पति से विवाद के बाद सोमवार की रात घर से गायब एक विवाहिता का शव बुधवार की सुबह उसके घर के किनारे स्थित एक कुएं से मिला। शव मिलते ही पति फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है लेकिन मृतक महिला के मायकेवालों ने शव को उठाने से पुलिस को रोक दी है। यह घटना बिरनी थाना अंतर्गत वृंदा गांव की है।

विलाप करती महिलाएं।
सोमवार की रात 28 वर्षीय महिला निरिया देवी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। उसके पति प्रकाश साव ने पहले उसे रोका और फिर मोबाइल छीन ली। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। घटना के बाद से ही महिला गायब थी। दूसरे दिन उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की मां ने हत्या की शिकायत की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.