पंसस की पहल पर हुआ बच्चों का टीकाकरण
संस, जमुआ (गिरिडीह): प्रखंड अंतर्गत मेढोचपरखो पंचायत के पंसस रनबहादुर पासवान की पहल पर ब
संस, जमुआ (गिरिडीह): प्रखंड अंतर्गत मेढोचपरखो पंचायत के पंसस रनबहादुर पासवान की पहल पर बच्चों एमआर टीका लगाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रखंड की कुछ पंचायतों में अराजक तत्वों ने एमआर टीकाकारण के बारे में अफवाह फैला दी थी कि इससे नपुंसकता के साथ बच्चों में अन्य कई बीमारियां होती हैं। इस कारण अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेढ़ोचपरखो सहित अन्य गांवों में जाकर टीकाकरण का प्रयास किया, लेकिन असफल रही।
मामले की जानकारी मिलने पर पंसस ने गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद मंगलवार को 122 बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों ने एमआर टीका लगाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार दुबे ने कहा कि यह टीका बच्चों को दिल के छेद, गूंगापन, बहरापन, पोलियो सहित दर्जनों बीमारियों से निजात दिलाता है।