Move to Jagran APP

giridhi news मां-बेटा बक्सा से निकाल रहे थे सामान, टेबल पंखा के कटे तार से दौड़ा करंट, दोनों की मौत

गिरिडीह के उदनाबाद पांडेयसिंघा टोला झोपड़ीनुमा मकान में रह रहे एक परिवार की मां बेटे की मौत करंट लगने से हो गई। दोनों सोमवार की सुबह घर पर रखे बक्से से कुछ सामान निकाल कर रहे थे कि टेबुल पंखे का कटा हुआ तार से बक्सा में करंट दौड़ गया।

By Gautam OjhaEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 10:52 PM (IST)
giridhi news मां-बेटा बक्सा से निकाल रहे थे सामान, टेबल पंखा के कटे तार से दौड़ा करंट, दोनों की मौत
गिरिडीह के उदनाबाद के पांडेयसिंहा टोला में करंट से हुई मौत की प्रतिकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : गिरिडीह के उदनाबाद पंचायत अंतर्गत पांडेयसिंघा टोला में सोमवार शाम करंट लगने से 30 वर्षीय महिला सरिता देवी और उसके आठ साल के बेटे सतीश वर्मा की मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में और कोई नहीं था। इलाके में तेज बारिश हो ही रही है। काफी देर के बाद हादसे की जानकारी लोगों को मिली। घर में कोई अभिभावक नहीं रहने से आसपास के कुछ लोग वहां पहुंचे तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। महतोडीह पिकेट की पुलिस वहां पहुंची तो मां-बेटे का शव घर में एक बक्सा के सामने पड़ा देखा।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार पांडेयसिंहा गांव निवासी लक्ष्मण वर्मा के पुत्र बबलू वर्मा की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी अपने आठ वर्षीय पुत्र सतीश वर्मा के साथ झोपड़ीनुमा घर में रखे एक बक्से से कुछ सामान निकाल रही थी। बक्से के पास टेबल पंखा का तार कटा हुआ था। उस पर मां की नजर नहीं गई होगी। बक्सा में करंट रहने के कारण पहले मां फिर साथ में खड़ा बच्चा भी चपेट में आ गया। दोनों की वहीं मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर महतोडीह पिकेट की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ससुर साथ रहते हैं। पर, हादसे के समय वह घर में नहीं थे। सरिता का पति ओडिशा में काम करता है। उसे घटना की जानकारी दे दी गई। दोनों का शव घर में ही है। पति के पहुंचने पर ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, मुखिया चंचला देवी के प्रतिनिधि नरेश यादव ने बताया कि दुखद घटना है। पिकेट के प्रभारी लखी मुर्मू दलबल के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो पोस्टमार्टम मुश्किल है। स्वजनों के निर्णय पर सुबह आगे कुछ किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.