दो पक्षों में मारपीट, छह से अधिक घायल
संस, बेंगाबाद: थाना क्षेत्र के लछुवाडीह में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघष
संस, बेंगाबाद: थाना क्षेत्र के लछुवाडीह में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में सात महिला सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उनका इलाज सामुदायिक अस्पताल बेंगाबाद और सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है। घायल अर्जुन महतो ने बताया कि दूसरे पक्ष के जयदेव वर्मा वगैरह ने बिना पूछे उनकी जमीन पर नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया। आपत्ति जताने पर तू तू, मैं मैं होने लगी। इसी बीच अचानक सिकंदर वर्मा, जयदेव वर्मा, उपेन्द्र वर्मा आदि ने लाठी, कुल्हाड़ी आदि से उनपर हमला बोल दिया। इसमें अर्जुन महतो, रुक्मिणी देवी, रूपलाल महतो, गोखुल महतो, मंजू देवी, ¨पकी देवी, जानकी देवी व दूसरे पक्ष से महावीर महतो, जयदेव महतो, सिकंदर महतो, वार्ड सदस्य चंदना देवी, फूलमती देवी, कंचन देवी सहित अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों में सिकंदर महतो, मंजू देवी व रुपलाल वर्मा को बेहतर इलाज को ले गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।