रैली व पदयात्रा के लिए ग्राम सभाएं आयोजित
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: 8 अक्टूबर को कोडरमा में आहूत रैली और 28 सितंबर से शुरू ह
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: 8 अक्टूबर को कोडरमा में आहूत रैली और 28 सितंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा की तैयारी को ले रविवार को भाकपा माले ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह बैठक कर ग्राम सभाओं का गठन किया। इस दौरान लोगों से उक्त कार्यक्रमों को सफल करने का आह्वान किया गया। अगुवाई सदर प्रखंड में शाहनवाज खान, संजय यादव, बबलू दास आदि ने की। बेंगाबाद प्रखंड में रामलाल मुर्मू, फोदार ¨सह, अजय कुमार दास, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, मोहर ¨सह तथा गांडेय प्रखंड में महताब अली मिर्जा, सलामत अंसारी, मनोज यादव, श्याम किशोर हांसदा आदि की अगुवाई में बैठक हुई।
गिरिडीह प्रखंड के पदुडीह, बेंगाबाद के चंदनिया, पहाड़पुर, दुर्गापुर तथा गांडेय के मेढ़ो एवं लोहारी में आयोजित बैठकों में माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि भाजपा के शासन से लोग पूरी तरह ऊब चुके हैं। आम लोगों को इस सरकार के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। मौके पर मनोज मुर्मू, बबलू दास, पप्पू दास, नेमचंद दास, शंकर दास, संजय हांसदा, चंदन दास, काशी दास, द्वारिका दास, चुरामन दास, बुधन मुर्मू, रविलाल मुर्मू, नारायण ¨सह आदि थे।