Move to Jagran APP

एमपी वर्मा बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष

गांडेय प्रखंड के लेदो में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। इसमें संघ की मजबूती व संघ के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
एमपी वर्मा बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष
एमपी वर्मा बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष

गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय प्रखंड के लेदो में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। इसमें संघ की मजबूती व संघ के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही भवन निर्माण विभाग एवं असंगठित क्षेत्र से होनेवाले निबंधन एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया। इसमें भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन की जिला कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में एमपी वर्मा को अध्यक्ष एवं वसीम अहमद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में मो. ताहिर व मो. अकबर अंसारी को उपाध्यक्ष, मो. सज्जाद शेख को मंत्री, गोविद कुमार व महताब आलम को सहमंत्री, किशोर ठाकुर को संगठन मंत्री, मो. यासीन अंसारी को कोषाध्यक्ष एवं मो. मिस्टर को कार्यालय मंत्री बनाया गया। वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में कृष्णा बेसरा, प्रकाश सिंह व मो. सब्बीर अंसारी को शामिल किया गया। यूनियन के महामंत्री हीरालाल साव ने कहा कि झारखंड में 2006 में भवन निर्माण में लगे मजदूरों के अधिकार के लिए कानून बने हैं। भवन निर्माण का कार्ड बनाने से मजदूरों को आíथक लाभ मिलता है। वहीं उनके साथ दुर्घटना व साधारण मौत पर भी मुआवजे का प्रावधान है। बैठक की अध्यक्षता सनाउल अंसारी ने की। इस दौरान दर्जनों मजदूरों का निबंधन किया गया। बैठक में भाजपा नेता जयमंगल राय, मो. चिराउद्दीन, मो. जमरुद्दीन, तूफानी सिंह, बीरबल सिंह, सद्दाम हुसैन, महादेव ठाकुर, आजाद अंसारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.