यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Giridih News: एक भाई अफ्रीका में अगवा, दूसरा कानपुर में हुआ घायल; तीसरा टेंशन में टावर पर चढ़ा
बगोदर के मुंडरो में एक युवक हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। युवक ...और पढ़ें

HighLights
- हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक ने किया हंगामा
- कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा नीचे
संवाद सहयोगी, बगोदर। थाना क्षेत्र के मुंडरो में शुक्रवार को उस समय अफरातफरा मच गई, जब एक व्यक्ति विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार में चढ गया और टावर से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ा इस जगह पर जमा हो गई।
युवक ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा
टावर पर चढ़ा युवक बुधन महतो मुंडरो के रहने वाले अपहृत मजदूर उतम महतो का बडा भाई है। युवक करीब दो घंटे तक टावर पर चढ़कर हाय-तौबा मचाता रहा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बगोदर पुलिस की दी। पुलिस दलबल के साथ पहुंची और सबसे पहले टावर की लाइन कटवाई।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा नीचे
इसके बाद समझा बुझाकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद टावर से उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे बगोदर थाना ले गई। बताया जाता है कि टावर में चढ़ने वाले के बड़े भाई का नाइजर में अपहरण हो गया है, जबकि उसका दूसरा भाई बीते दिनों कानपुर में बिजली पोल से गिरकर घायल हो गया है।
एक भाई की किडनैपिंग और दूसरे के घायल होने से परेशान
ग्रामीणों और युवक के स्वजन ने बताया कि एक भाई का अपहरण और दूसरे के गिरकर घायल होने से वह काफी परेशान था। इसके बाद आज तीसरा भाई अचानक बिजली टावर में चढ़ गया। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
बरवाअड्डा: बाइक की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
गुरुवार रात बरवाअड्डा थाना पांडुकी के समीप जीटी रोड में बाइक संख्या जेएच 10 सीडब्लू 3097 के चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर रोड पार कर रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही बाइक के चपेट में आ गया।
टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहूंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया।
जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें
