कोरोना मरीज मिलने से मधुबन थाना सील
पीरटांड़ मधुबन में शनिवार को एक साथ तीन कोरोना मरीज पाया गया है। बैंक ऑफ इंडिया श
पीरटांड़ : मधुबन में शनिवार को एक साथ तीन कोरोना मरीज पाया गया है। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के दो कर्मी समेत मधुबन थाना के एक पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया पारसनाथ शाखा के दो कर्मी के अलावा मधुबन थाना से एक पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। बैंक ऑफ इंडिया के एक 27 वर्षीय युवक तथा 29 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही मधुबन थाना के एक 27 वर्षीय पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। बैंक ऑफ इंडिया के दोनों कर्मचारी होम आइसोलेट हो गए हैं। जबकि मधुबन थाना के कोरोना मरीज को आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा। एहतियातन बैंक ऑफ इंडिया तथा मधुबन थाना को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। थाना में बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। थाना तथा बैंक को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। इस बावत बीपीएम सरिता कुमारी ने कहा कि दो बैंककर्मी तथा एक पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। बैंक कर्मी होम आइसोलेट रहेंगे। वहीं पुलिस कर्मी को आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा।