Move to Jagran APP

झारखंड के प्रवासियों का प्रेम मुंबई खींच लाया: बाबूलाल

जासं, गिरिडीह: मुंबई के उल्हास नगर डोंबिवली एवं साइन में झारखंड प्रवासियों की ओर से

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:33 PM (IST)
झारखंड के प्रवासियों का प्रेम मुंबई खींच लाया: बाबूलाल
झारखंड के प्रवासियों का प्रेम मुंबई खींच लाया: बाबूलाल

जासं, गिरिडीह: मुंबई के उल्हास नगर डोंबिवली एवं साइन में झारखंड प्रवासियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग बड़ी संख्या में मुंबई में रहते हैं। उन्हें कोडरमा और रांची से आने में काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है। वे प्रयास करेंगे कि वहां से प्रतिदिन मुंबई के लिए ट्रेन चले। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने 2019 में उन्हें मौका दिया तो वे मुंबई में झारखंड भवन का निर्माण कराएंगे। पार्टी के केंद्रीय सचिव सुरेश साव ने कहा कि झारखंड के इतने लोग मुंबई में रहते हैं, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री को इनसे मिलने की फुर्सत नहीं है।

loksabha election banner

चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा भाजपा-माले के बीच: बाबूलाल ने कहा कि कोडरमा सांसद रवींद्र राय और धनवार विधायक राजकुमार यादव चूहा बिल्ली का खेल खेल रहे हैं। दोनों ठेकेदार और इंजीनियर को धमकी देकर शिलान्यास रुकवाते हैं। जब तक कमीशन नहीं मिल जाता, तब तक किसी योजना का शिलान्यास नहीं करते हैं। जनता सब देख रही है और आनेवाले चुनाव में दोनों को सबक सिखाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.