राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान
माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी
सरिया : 8 फरवरी को गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर विधिक सहायता केंद्र सरिया पूर्वी की ओर से सरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 8 फरवरी को व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने दीवानी एवं सुलहनीय अपराधिक मामलों का त्वरित निष्पादन करा सकते हैं। इससे उन्हें समय व पैसों की बचत होगी। इस हेतु कोई भी संबंधित व्यक्ति 3 से 7 फरवरी तक व्यवहार न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं। बताया गया कि इसमें वन वाद, उत्पाद वाद, बैंक रिकवरी, वाहन दुर्घटना दावा, वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, बिजली बिल, पानी बिल, भू अर्जन, राजस्व संबंधित व दीवानी मामले सहित अन्य सुलहनीय अपराधिक मामलों का निष्पादन किया जा सकेगा। मौके पर पीएलवी कुलदीप यादव, रीता देवी, शिवनाथ सिंह तथा कई ग्रामीण उपस्थित थे।