Move to Jagran APP

श्रमिक निबंधन कार्ड के साथ मिली कानूनी जानकारी

जासं, गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत पतरो

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:19 PM (IST)
श्रमिक निबंधन कार्ड के साथ मिली कानूनी जानकारी
श्रमिक निबंधन कार्ड के साथ मिली कानूनी जानकारी

जासं, गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत पतरोडीह पंचायत के खनडीहा गांव में नालसा स्कीम के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि कानून की जानकारी के अभाव में लोग परेशान रहते हैं। इसकी जानकारी नहीं होने से वे सरकारी योजनाओं से भी वंचित रह जाते हैं। पीएलवी के माध्यम से उन्हें असंगठित श्रमिक निबंधन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। कानून से संबंधित किसी और मदद की जरूरत उन्हें हो तो वे भी पीएलवी के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

सचिव ने 110 ग्रामीणों के बीच असंगठित श्रमिक निबंधन कार्ड बांटा। पैनल अधिवक्ता धर्मनाथ राम ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता सुशील कुमार दास ने कहा कि जिनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है वह मुखिया या जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के नियुक्त पीएलवी से संपर्क कर अपना कार्ड बना लें, ताकि भविष्य में इसका लाभ उन्हें मिल सके। फ्रंट कार्यालय के पीएलवी दिलीप कुमार, मुखिया शंकर दास ने भी संबोधित किया। मौके पर पीएलवी अशोक कुमार वर्मा, सहदेव राणा, संजय ठाकुर व संजय राणा थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.