ग्रामीणों को नैतिक मूल्यों के साथ मिली कानून की जानकारी
मधुबन स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह न्याय रथ आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह): मधुबन स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह न्याय रथ आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को पेंशन योजना समेत कई कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही नैतिक मूल्यों को भी बताया गया। चलंत लोक अदालत में विभिन्न विभागों के 65 आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। झालसा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में कभी किसी महिला को कमजोर नहीं समझना चाहिए। अगर कोई महिला को परेशानी हो रही हो तो उसे महज एक आवेदन देने की जरूरत है। ऐसे लोगों की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा तैयार रहता है। हर माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत से सस्ता व सुलभ न्याय का लाभ उठाया जा सकता है। जो लोग आíथक कमी से अपना मुकदमा नहीं लड़ पाते हैं, वैसे लोगों के लिए निश्शुल्क अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। बस सादे कागज में एक आवेदन देने की जरूरत होती है। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी दिलीप कुमार ने किया।
मौके पर मुखिया निर्मल तुरी, पीएलवी अशोक कुमार वर्मा, बीरबल किस्कू, संजय ठाकुर, सुनीता कुमारी साव, केदार महतो आदि थे।