विवादित जमीन पर हक जताने को उलझे ग्रामीण, दर्जन भर जख्मी
धनवार प्रखंड के दाऊदानगर गांव में बुधवार को एक विवादित जमीन को लेकर दो गांवो के करीब ढाई सौ लोगो में जमकर उत्पाद मचाया। एक तरफ मारूडीह बाल्की डीह और झुमरी जबकि दूसरे तरफ दाऊदा नगर के बीच 17 एकड़ की विवादित जमीन पर गांव वालों ने मालिकाना हक जताते हुए एक दूसरे पर खूब लाठियां भांजी। रुक रुक कर करीब आधे घंटे तक लोगो ने इट पत्थर भी चलाये।घटना में दिनों पक्षो से करीब एक दर्जन से भी अधिक लोगो को घायल होने की सूचना है।
संस, खोरीमहुआ : धनवार थाना क्षेत्र के दाऊदनगर गांव में बुधवार को एक विवादित जमीन को लेकर अलग-अलग गांवों के करीब ढाई सौ लोगों ने हंगामा करते हुए पत्थरबाजी की। इस पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए। जमीन को लेकर मारूडीह, बाल्कीडीह, झुमरी व दाऊदनगर के लोगों के बीच 17 एकड़ की विवादित जमीन पर गांव वालों ने मालिकाना हक जताते हुए एक दूसरे पर खूब लाठियां भांजी। साथ ही रुक-रुक कर करीब आधे घंटे तक ईंट व पत्थर भी चलाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही धनवार थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो सका। बताया जाता है कि उक्त विवादित जमीन दाऊद नगर मौजा में है। वर्षो से उक्त जमीन दाऊद नगर वालों के दखल में था। मंगलवार की शाम को दाउद नगर गांव के लोग उक्त जमीन पर ट्रेंच कटवाने का काम किए थे। इसकी जानकारी मारुडीह, बाल्कीडीह व झुमरी गांव के ग्रामीणों को हुई तो लोग उस पर हक जताते हुए ट्रेंच को भरने लगे। इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सूचना पाकर सीओ शशिकांत सिकर, इंस्पेक्टर विनय कुमार राम, धनवार थाना प्रभारी रूपेश कुमार, परसन ओपी प्रभारी रामाशंकर उपाध्याय व घोडथम्बा ओपी प्रभारी आर के पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा तनाव पूर्ण स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों की बातों को सुना। दोनों पक्षों के लोगों ने जमीन को अपना बताया जिसके बाद सीओ ने विवादित जमीन से सम्बंधित कागजातों के साथ दोनों पक्षों को अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। मौके पर चट्टी मुखिया संजय कुमार, गोरहंद मुखिया विदेशी पासवान के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल व गांव के लोग मौजूद थे।