तालाब में डूबने से महिला की मौत
निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरैया गांव में एक महिला की मौत तालाब में डूबने से हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:52 PM (IST)
संस, डुमरी: निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरैया गांव में एक महिला की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। बताया जाता है कि पोरैया निवासी भोला महतो की पत्नी शांति देवी (35) गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान तालाब में डूब गई। तालाब की ओर से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने महिला का शव देखा।
परिजनों का कहना है कि महिला बीमार थी। दौरे भी पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान उसे दौरा पड़ा और वह डूब गई। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें