Move to Jagran APP

.. तो लाल लहर में बदल जाता मोदी लहर

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में मोदी की लाज बरकट्ठा एवं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बचाई थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 04:41 PM (IST)
.. तो लाल लहर में बदल जाता मोदी लहर
.. तो लाल लहर में बदल जाता मोदी लहर

दिलीप सिन्हा, गिरिडीह : 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत पूरे देश मे नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला था। यह मोदी लहर ही था कि विपक्षियों के गठबंधन के बावजूद भाजपा ने सूबे की 14 में से 12 सीटों पर कब्जा करने में कामयाबी पाई थी। इन 12 सीटों में कोडरमा भी शामिल थी। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में मोदी की लाज बरकट्ठा एवं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बचाई थी। दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने यदि दिल खोलकर भाजपा को समर्थन नहीं दिया होता तो 2014 का मोदी लहर कोडरमा में लाल लहर में बदल जाता। माले ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गिरिडीह जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मोदी लहर को रोककर लाल लहर में बदल दी थी। बरकट्ठा एवं कोडरमा में ऐसा मोदी लहर चला कि लाल लहर गिरिडीह जिले में ही कैद हो गया। भाजपा भारी वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई। भाजपा को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में 85,680 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही माले को मात्र 23,134 वोट मिले थे। इसी तरह कोडरमा में भाजपा को 79,769 एवं माले को मात्र 33,174 वोट मिले थे।

loksabha election banner

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र बगोदर, राजधनवार, जमुआ एवं गांडेय गिरिडीह जिले में पड़ता है। वहीं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र कोडरमा जिले में एवं बरकट्ठा कोडरमा एवं हजारीबाग जिले में फैला है। 2014 के चुनाव में चारों प्रमुख पार्टियों भाजपा, भाकपा माले, झाविमो एवं कांग्रेस के प्रत्याशी गिरिडीह जिले से थे। भाजपा से डॉ. रवींद्र कुमार राय, माले से राजकुमार यादव, झाविमो से प्रणव वर्मा एवं कांग्रेस से तिलकधारी प्रसाद सिंह मैदान में थे। 

मोदी लहर में भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. रवींद्र कुमार राय गिरिडीह जिले में माले प्रत्याशी राजकुमार यादव से 10502 वोटों से पिछड़ गए थे। चारों विस क्षेत्रों को मिलाकर राजकुमार यादव को कुल  2,10,458 वोट मिले थे जबकि डॉ. रवींद्र राय को  1,99,956  वोट मिले थे। 

रवींद्र गिरिडीह जिले में सिर्फ गांडेय विधानसभा क्षेत्र में राजकुमार से बढ़त ले सके थे। अपनी दोनों परंपरागत सीट बगोदर एवं राजधनवार में माले बढ़त लेने में सफल रही थी।

लेकिन सिर्फ कोडरमा और बरकट्ठा से मिले वोटों के बल पर रवींद्र राय ने राजकुमार यादव को 98654 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया था। गिरिडीह जिले में शानदार प्रदर्शन करने वाली माले कोडरमा व बरकट्ठा में फिसड्डी साबित हुई थी। झाविमो एवं कांग्रेस की स्थिति वहां और भी खराब थी। 

2014 कोडरमा लोस क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर किसे कितने वोट मिले

बगोदर विधानसभा क्षेत्र 

-डॉ. रवींद्र कुमार राय-भाजपा- 59,806

-राजकुमार यादव-माले-61,375

-प्रणव वर्मा, झाविमो - 26,973

-तिलकधारी प्रसाद सिंह- कांग्रेस-4073 राजधनवार विधानसभा क्षेत्र

-डॉ. रवींद्र कुमार राय-भाजपा-44,838

-राजकुमार यादव-माले - 62,996

-प्रणव वर्मा-झाविमो - 33,144

-तिलकधारी प्रसाद सिंह।कांग्रेस - 4629 गांडेय विधानसभा क्षेत्र

-डॉ. रवींद्र कुमार राय-भाजपा- 50,539

-राजकुमार यादव -माले- 39,440

-प्रणव वर्मा-झाविमो-21,266

-तिलकधारी प्रसाद सिंह-कांग्रेस- 19,647 जमुआ विधानसभा क्षेत्र

- डॉ. रवींद्र कुमार राय -भाजपा- 44,773

-राजकुमार यादव-माले- 46,647

-प्रणव वर्मा-झाविमो- 36,154

-तिलकधारी प्रसाद सिंह-कांग्रेस-12,067 बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र

-डॉ. रवींद्र कुमार राय-भाजपा-85,680

-राजकुमार यादव-माले- 23,134

-प्रणव वर्मा-झाविमो- 20,039

-तिलकधारी प्रसाद सिंह-कांग्रेस- 10,546 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र

-डॉ. रवींद्र कुमार राय-भाजपा- 79,769

-राजकुमार यादव-माले- 33164

-प्रणव वर्मा-झाविमो - 23062

-तिलकधारी प्रसाद सिंह-कांग्रेस- 9368


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.