झारखंड: गिरिडीह के तिसरी से अगवा छात्र मुक्त, फिरौती देने के बाद सुरक्षित घर लौटा अंकित Giridih News
शनिवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंकित आठ दिन बाद सकुशल अपने घर लौट गया। बताया जा रहा है कि दस लाख रुपए देकर परिवार के लोगों ने उसे अपराधियों से मुक्त कराया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 07:28 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 07:28 AM (IST)
गिरिडीह, जासं। बिहार की जमुई सीमा से सटे गिरिडीह जिले के तिसरी थाना अंतर्गत खतपोंक गांव से अगवा किए गए छात्र अंकित कुमार को अपराधियों ने फिरौती की रकम वसूल कर शुक्रवार की देर रात मुक्त कर दिया। शनिवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंकित आठ दिन बाद सकुशल अपने घर लौट गया। बताया जा रहा है कि दस लाख रुपए देकर परिवार के लोगों ने उसे अपराधियों से मुक्त कराया है। हालांकि इसकी पुष्टि न तो परिवार के लोग कर रहे हैं और न ही पुलिस। अंकित को शनिवार की रात हथियारबंद दर्जनाधिक अपराधी उसके घर से अगवा कर ले गए थे। उसकी सकुशल बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही थी। परिवार के लोग बिहार जाकर तलाश कर रहे थे। बिहार के अपराधियों ने उसे अगवा किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें