शिक्षक संघ के संरक्षक कमलेश्वर व अध्यक्ष बने गणेश
गिरिडीह : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कमेटी की बैठक रविवार को नेताजी सुभाष मध्य ि
गिरिडीह : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कमेटी की बैठक रविवार को नेताजी सुभाष मध्य विद्यालय में हुई, जिसमें जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रांतीय महामंत्री प्राथमिक संवर्ग मुन्ना कुमार की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कमेटी का संरक्षक कमलेश्वर कुमार पांडेय और रतन लाल जायसवाल को बनाया गया, जबकि अध्यक्ष गणेश मंडल, उपाध्यक्ष जीवलाल गोप, संजीव कुमार और रेखा देवी, महामंत्री हेमंत कुमार, मंत्री आशीष कुमार पाठक, रामकृष्ण राम व बबीता कुमारी भारती, कोषाध्यक्ष आशा पाठक, संगठन मंत्री पितांबर प्रसाद यादव, मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख सुरेंद्र पांडेय तथा आंतरिक अंकेक्षक कृष्ण कुमार राय को बनाया गया। इसके अलावा आशुतोष कुमार, अनिल कुमार, नरेश कुमार सिन्हा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए, जबकि राज्य प्रतिनिधि के रूप में प्रवीण कुमार सिन्हा एवं अरुण कुमार सिन्हा का चयन किया गया। बैठक में सुखदेव प्रसाद यादव, दुखहरण मंडल, सुरेश गोप आदि उपस्थित थे।