राधे कृष्ण मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह चौधरी मोहल्ला गोकुलधाम में राधे कृष्ण मंदिर
गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह चौधरी मोहल्ला गोकुलधाम में राधे कृष्ण मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को ले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। तीन दिवसीय पूजा समारोह के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा चौधरी मोहल्ला गोकुल धाम से निकल कर उसरी नदी तट पहुंची। यहां कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण का जयकारा लगाते हुए पूरे सिहोडीह क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद सभी पूजास्थल पर पहुंचे। इसके बाद यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई।
इधर कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के बीच वार्ड पार्षद अशोक राम ने मास्क का वितरण किया। कलश यात्रा में शारीरिक दूरी ख्याल रखा गया था।
पूजा को सफल बनाने में योगेश्वर चौधरी, लखन चौधरी, जीतेंद्र चौधरी, संजय चौधरी, टेकलाल चौधरी, सुभाष, भुनेश्वर, छोटीलाल चौधरी, पुनीत चौधरी, सुशील शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, उमेश यादव, जोधि यादव, पंचम स्वर्णकार, रोहित यादव, रामवृक्ष यादव, संजीत यादव, कुलदीप चौधरी, नंदकिशोर चौधरी आदि शामिल थे।