बिहारो बंशीटांड़ में गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा
संस बगोदर (गिरिडीह) बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बिहारो बंशीटांड़ में चार दि
संस, बगोदर (गिरिडीह): बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बिहारो बंशीटांड़ में चार दिवसीय 108 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञस्थल से 1125 कुआंरी कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर बाजे गाजे के साथ अटका बाजार, जीटी रोड, फुलवारियाटांड़, लच्छीबागी, कोलवारिया होते हुए मुंडरो स्थित उत्तरवाहनी नदी पहुंचीं। वहां शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य संदीप पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरकर पुन: यज्ञमंडप में पहुंचकर उसे स्थापित किया। यात्रा की शुरुआत विधायक नागेन्द्र महतो ने कन्याओं के माथे पर कलश रखकर की। इसमें पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, झाविमो नेता शत्रुघ्न मंडल, उमेश मंडल, जिला परिषद सदस्य पूनम महतो, रामकिशुन मेहता, दीपू मंडल, मुखिया जीवाधन मंडल, रोहित मंडल, संतोष मंडल समेत सैकड़ों लोग कलशयात्रा में शामिल हुए।
यह यज्ञ बिहारो के त्यागी बाबा की देखरेख में प्रारंभ किया गया है। चार मार्च से लेकर सात मार्च तक कार्यक्रम चलेगा। प्रत्येक दिन संगीत प्रवचन सामूहिक जाप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम होगा और सात मार्च को इसकी पूर्णाहुति की जाएगी। यज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित है।