Move to Jagran APP

परिवर्तन पदयात्रा में झाविमो ने कहा- भाजपा ने जनता को छला

झारखंड विकास युवा मोर्चा की ओर से रविवार को गांडेय प्रखंड में परिवर्तन पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 12:04 AM (IST)
परिवर्तन पदयात्रा में झाविमो ने कहा- भाजपा ने जनता को छला
परिवर्तन पदयात्रा में झाविमो ने कहा- भाजपा ने जनता को छला

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): झारखंड विकास युवा मोर्चा की ओर से रविवार को गांडेय प्रखंड में परिवर्तन पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गांडेय के मोहदामोड़, मोहनडीह एवं दासडीह में सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा तीन दिन पूर्व खरगडीहा से शुरू होकर गांडेय पहुंची है। कहा कि 2014 के चुनाव में लोगों ने उम्मीद के साथ अच्छे दिन के लिए मतदान किया था परंतु लोगों के लिए अच्छे नहीं बल्कि बुरे दिन आए। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। लोगों से सोच समझकर मतदान करने की अपील की।

loksabha election banner

युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन छलावा के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। केंद्रीय सदस्य दिलीप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के सभी चुनावी घोषणाएं फेल हो चुकी हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, केंद्रीय सदस्य अविनाश स्वर्णकार, शोभा यादव, टेको रविदास, जिला अध्यक्ष महेश राम, महिला जिलाध्यक्ष आसमां खातून, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्र, अवधेश राय, तेजो रविदास, वासुदेव वर्मा, मनोज सिंह, लक्ष्मण चौधरी, प्रदीप तुरी, प्रदीप स्वर्णकार, इकबाल अंसारी, मुफ्ती अख्तर, द्वारिका मालाकार, बिलटू राय समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.