Move to Jagran APP

कोडरमा व गिरिडीह लोस के लिए झाविमो ने शुरू की तैयारी

झारखंड विकास मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में कोडरमा एवं गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में चुनाव जीतने को कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:26 AM (IST)
कोडरमा व गिरिडीह लोस के लिए झाविमो ने शुरू की तैयारी
कोडरमा व गिरिडीह लोस के लिए झाविमो ने शुरू की तैयारी

जासं, गिरिडीह : झारखंड विकास मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में कोडरमा एवं गिरिडीह संसदीय क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए कमर कस ली है। रविवार को पावर हाउस में जिला कमेटी की बैठक हुई। दोनों सीटों पर जीत के लिए रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि 2019 की तैयारी को लेकर बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।

prime article banner

छठ एवं दीपावली के समय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जनसमस्याओं के निदान को आंदोलन किया जाएगा। जिससे आमलोग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत हो सकें। केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनसमस्याओं का अंबार है। सरकार इनका समाधान नहीं कर पा रही है। इससे लोगों का इस सरकार से मोह भंग हो गया है। केंद्रीय महासचिव सह जिला प्रभारी रमेश राही ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक, महिला एवं नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है। सिर्फ घोषणाएं की जा रही है। लोग इस शासन से ऊब चुके हैं। अगले चुनाव का रिजल्ट मोर्चा के पक्ष में आएगा। घर-घर जाकर इस जीत को सुनिश्चित करना होगा। जिलाध्यक्ष महेश राम, पूर्व विधायक ज्यों¨तद्र प्रसाद, गुरसहाय महतो, नुनूलाल मरांडी, चुन्नूकांत,अजय रंजन, सहदेव वर्मा, सुमन सिन्हा, राजेश जायसवाल, टेको रविदास, बसंत कुमार हाजरा थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.