दंगा-फसाद करवाकर फिर वोट बटोरना चाह रही भाजपा: बाबूलाल
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मराडी ने बिरनी में गुरुवार को जनसंपर्क
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मराडी ने बिरनी में गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि दोबारा भाजपा की सरकार बनी तो वह लोगों को कटोरा थमा देगी। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार चुनाव में सोच-समझकर वोट करें। भाजपा सरकार मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगा-फसाद कर अपना वोट बैंक बनाना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे देश की जनता संकल्प ले चुकी है। बाबूलाल ने डाबरसैनी, दलागी, कपिलो, वृंदा, हरदिया, बेलाटांड़, पुरनानगर, कटारियाटाड़ आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव कर रहे थे। पार्टी के केंद्रीय सचिव सुरेश साव, मुहम्मद इकबाल, कैलाश मंडल, शोभा यादव, रज्जाक अंसारी, राजेंद्र राम, मौलाना अख्तर, प्रकाश सिन्हा, जगरनाथ साव, किसुन राम, रामसहाय सिंह, अकबर अंसारी, मंजूर अंसारी आदि अभियान में शामिल हुए।