विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC-CGL रद होना छात्रों की बड़ी जीत, बाबूलाल ने कहा- CBI जांच के बिना अधूरी है लड़ाई

Published: Mon, 17 Aug 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

झारखंड सरकार ने JSSC-CGL सहित TDPL द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाएं रद कर दी हैं, जो छात्रों के 23 दिनों ...और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. JSSC-CGL सहित TDPL की सभी भर्ती परीक्षाएं रद्द।

  2. छात्रों के 23 दिनों के आंदोलन के बाद सरकार का फैसला।

  3. बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच को बताया अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर हेमंत सोरेन सरकार ने JSSC-CGL समेत परीक्षा एजेंसी TDPL द्वारा आयोजित कराई गई सभी भर्ती परीक्षाओं को रद कर दिया है। इसका झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजधनवार के भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया है।

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र-नाैजवान पिछले 23 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। JPSC-JSSC की परीक्षाओं को रद करने और सीबीआइ जांच की मांग को लेकर छात्रों ने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव भी किया था। 

छात्रों ने हेमंत सरकार को चेतावनी दी थी कि 18 अगस्त तक परीक्षा परिणाम को रद नहीं किया जाता है तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा परिणाम को रद करने का निर्णय लिया गया। 

कैबिनेट के फैसले का पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने स्वागत करते हुए कहा है कि सीबीआइ जांच के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए भाजपा का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि सीबीआइ जांच के बगैर लड़ाई अधूरी रहेगी।