Move to Jagran APP

ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य

मधुबन (गिरिडीह) : पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान के तहत किए जा रहे कार्य संतोषजनक है। ग्रामीणों

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 08:48 PM (IST)
ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य
ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य

मधुबन (गिरिडीह) : पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान के तहत किए जा रहे कार्य संतोषजनक है। ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। यह बात केंद्र के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनीष ठाकुर ने कही। वह शनिवार को पारसनाथ में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। संयुक्त सचिव पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पारसनाथ क्षेत्र का दौरा करने आए हैं। नक्सल गतिविधि पर कुछ भी बोलने से इन्कार करते हुए कहां कि वे पारसनाथ विकास कार्यो का जायजा लेने आए हैं। अन्य राज्यों की तरह विकास के माध्यम से झारखंड का भी विकास किया जाएगा। विकास होते ही ये सभी समस्याएं खुद ब खुद समाप्त हो जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी सारी समस्याओं पर बैठक कर सम्पूर्ण जानकारी लेकर डेवलपमेंट प्लान के तहत हुए विकास कार्यों से वे संतुष्ट हैं।

loksabha election banner

बता दें के संयुक्त सचिव ठाकुर सुबह में पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां की विधि व्यवस्था को देख स्थानीय बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रखंड मुख्यालय का जायजा लेने के बाद वे उप विकास आयुक्त किरण कुमार पासी व जिला शिक्षा अधीक्षक कमला ¨सह क ेसाथ मधुबन मोड़ स्थित कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे। वहां विद्यालय की बच्चियों ने उनका स्वागत किया। विद्यालय की विधि व्यवस्था की जानकारी बारिकी ढंग से ली। उन्होंने छात्राओं से भी कई जानकारी ली। इसके बाद वे पारसनाथ की तलेटी स्थित ¨सगपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई की समुचित व्यवस्था को लेकर कई सवाल अधिकारियों से किया।

अधिकारियों के साथ की बैठक :

ठाकुर ने मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ घंटों तक बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। इसी क्रम में ग्रामीणों के विकास हेतु संचालित योजनाओं, ग्रामीणों को रोजगार हेतु दिए गए प्रशिक्षण, मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित पारसनाथ डेवलपमेंट प्लान के तहत धरातल पर उतारी गईं सभी योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका से भी बात की और महिला समूहों के बारे में जानकारी ली। महिलाओं से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

- वृद्धा ने सुनाई व्यथा : ¨सगपुर विद्यालय का दौरा करने पहुंचे ठाकुर से 80 वर्षीया कटिया मांझी ने अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि उसे पिछले 2 वर्षों से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर भी पास हुआ है पर उसकी राशि नहीं मिली है व आधार कार्ड नहीं बना है। वह चल भी नहीं पाती है। प्रखंड के कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई काम नहीं होता। सुनने के बाद सचिव ने संबंधित अधिकारी को उसकी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसका काम करवाने को कहा।

मुस्तैद रहे पदाधिकारी : कब, क्या और कैसे देना है सवालों का जवाब, इसकी तैयारी कर ली गई थी। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा पारसनाथ के कई विद्यालय सहित गांव के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचने से पूर्व संबंधित अधिकारी अपनी अपनी जगह पर तैनात नजर आए। ग्रामीणों को इतनी सुबह ठंड में सरकारी अधिकारियों का आना पहली बार देखने को मिला। सभी अधिकारी अपने अपने तरीके से अपनी तैयारी करते नजर आए। 1 से लेकर 10 तक की गिनती स्कूली बच्चों से करवाकर शिक्षा के स्तर की परख कर सचिव संतुष्ट हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.