स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय
झामुमो का प्रखंड स्तरीय बैठक सोमवार को गांडेय पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी चार मार्च को स्थापना दिवस को धूमधाम स मनाने को लेकर चर्चा किया गया। बताया गया कि इस वर्ष 47 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर गांव गांव में प्रचार प्रसार अभियान चलाने दीवार लेखन नुक्कड़ नाटक समेत अन्य कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह पहुंचने का निर्णय लिया गया।
गांडेय: झामुमो की बैठक सोमवार को गांडेय के पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें चार मार्च को स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि इस वर्ष 47 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर गांव गांव में प्रचार प्रसार अभियान चलाने, दीवार लेखन करने, नुक्कड़ नाटक करने समेत अन्य कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, प्रखंड सचिव भैरो वर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप मंडल, यूनुस अंसारी, जिप सदस्य धनंजय राणा, गोपीन मुर्मू, ध्रुवदेव पंडित, बैजनाथ राणा, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अरुण पाठक, भीम सिंह, अरविद टुडू, दर्शन बास्के समेत विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी शामिल थे।