ऐतिहासिक होगा झामुमो का स्थापना दिवस समारोह
चार मार्च झामुमो स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को झामुमो प्रखंड कमिटि की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कु टाईगर की अध्यक्षता मे। ताराजोरी पंचायत के धुमाडीह मे हुई बैठक मे मुख्य रूप से केन्द्रिय समिति के सदस्य नागेशवर प्र सिह के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक मे कार्यक्रम की सफलता पर गहन चर्चा हुई इसके लिए प्रखंड क्षेत्र को चार जोन मे बांटकर प्रभारी नियुक्त किया गया तथा प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया नागेशवर प्र सिह ने कहा की इस
बेंगाबाद : चार मार्च को गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू टाइगर की अध्यक्षता में ताराजोरी पंचायत के धुमाडीह में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के सदस्य नागेश्वर प्रसाद सिंह के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमें कार्यक्रम की सफलता पर गहन चर्चा हुई। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र को चार जोन में बांटकर प्रभारी नियुक्त किए गए तथा प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। सिंह ने कहा कि इस बार के स्थापना दिवस कार्यक्रम का अलग महत्व है। राज्य में उनकी पार्टी की सरकार है। ऐसे में इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसमें बेंगाबाद प्रखंड की सबसे अधिक भूमिका होनी चाहिए। इसके लिए हजारों लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सहदेव मुर्मू, नीलकंठ मंडल, सुरेश सिह, अर्जुन रविदास, मंजू मरांडी, भुनेश्वर मंडल, बोधलाल ओझा, मोतीलाल मुर्मू, लाला टुडू, जोन बास्के, मो. भुटारी, सोनालाल मुर्मू, राजू मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।