क्या झारखंड में न्यायिक सेवा की भर्तियों में भी धांधली हुई? गिरिडीह के अधिवक्ताओं ने की जांच की वकालत
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के बाद अब न्यायिक सेवा भर्ती में भी गड़बड़ी की आशंका जताई ...और पढ़ें

Jharkhand Judicial Service Exam की जांच की मांग को लेकर गिरिडीह में बैठक करते अधिवक्ता। (फोटो जागरण)
HighLights
JPSC, JSSC धांधली के बाद न्यायिक सेवा पर सवाल.
गिरिडीह अधिवक्ताओं ने न्यायिक सेवा जांच की मांग की.
शुक्रवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया.
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में धांधली और कथित रूप से नौकरियां बेचे जाने को लेकर राजधानी रांची में छात्र-नौजवानों के आंदोलन ने अब हर भर्ती परीक्षा को लेकर संदेह और सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या न्यायिक सेवा की नौकरियां भी बेची गईं।
झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई न्यायिक सेवा परीक्षाओं की भी जांच की मांग उठने लगी है। बुधवार को गिरिडीह में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में इस बात पर अधिवक्ताओं में एकजुटता दिखाई दी कि वर्तमान परिवेश में जो परिस्थितियों देखी जा रही हैं उससे कई तरह की शंकाओं की ओर इंगित कर रही है।
ऐसे में इस तरह की एजेंसी की ओर से जितनी भी परीक्षा हुई, उन परीक्षाओं की पारदर्शिता की जांच होनी चाहिए और दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अधिवक्ताओं की बैठक में इस सवाल पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
इस तरह की बैठक के प्रस्ताव की अनिवार्यता पर बल देते हुए अधिवक्ता वैभव विशाल ने कहा कि पूरे देश में न्यायिक व्यवस्था की एक अलग साख है और अवाम न्यायपालिका पर भरोसा करती है, लेकिन जिस तरह की चीज सामने आ रही है कि राज्य न्यायिक सेवा में भारती के लिए जो एजेंसी तय की गई है ,वैसे एजेंसियों के कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं।
वर्तमान में इसके खिलाफ राज्य भर में छात्र और युवा आंदोलन कर रहे हैं ।ऐसे परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जांच और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की वकालत करते हुए कई अधिवक्ताओं ने इसके विरुद्ध सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की वकालत की।
बैठक में अधिवक्ता वैभव विशाल, विशाल आनंद, अभय कुमार सिन्हा ,निरंजन राय, बलराम प्रसाद, कामेश्वर यादव, संस्करदीप ,नरेंद्र राय मोहित लाल ,शशांक कुमार, सुबोनिल समानता, अमित कुमार सिन्हा ,तृषा आनंद, संतोष मंडल ,कामदेव सिंह सरीखे अधिवक्ताओं की विचार आए की परीक्षा के गड़बड़ी में चाहे जो लोग भी शामिल हो उसका विरोध होना चाहिए।
कार्यक्रम में जिलाअधिवक्ता संघ के महासचिव ने भी अधिवक्ता के मांग को जायज करार किया।बैठक में यह संकल्प लिया गया कि शुक्रवार को अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।
