Move to Jagran APP

Jharkhand Dham: केंद्रीय मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने कहा- विकास की बात करती भाजपा, वंशवाद की नहीं

झारखंडधाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमुआ विधानसभा के चारों मंडल की बैठक में शामिल हुईं केंद्रीय शिक्षा मंत्री अनपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा को देशहित का ख्‍याल है जबकि हेमंत सरकार वंशवाद व परिवारवाद की बाढ़ में बह रही है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Sun, 04 Dec 2022 03:53 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 03:53 PM (IST)
Jharkhand Dham: केंद्रीय मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने कहा- विकास की बात करती भाजपा, वंशवाद की नहीं
केंद्रीय मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी हेमंत सरकार पर साधा निशाना

झारखंडधाम (गिरिडीह), संवाद स‍हयोगी। प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम (Jharkhand dham) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमुआ विधानसभा के चारों मंडल की बैठक हुई। इसमें झारखंडधाम, हीरोडीह, नवडीहा व जमुआ मंडल को शामिल किया गया था। बैठक के बाद झारखंडधाम मंदिर के समीप विवाह भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व जमुआ विधायक केदार हाजरा थे।

prime article banner

हेमंत सरकार परिवारवाद की बाढ़ में बह रही- अन्‍नपूर्णा देवी

इस दौरान कार्यकर्ताओं के समक्ष संगठन को मजबूती प्रदान करने, भ्रष्टाचार पर लगाम कसने, क्षेत्र का विकास जैसे ज्वलंत मुद्दों को रखा गया। कहा गया कि कार्यकर्ता इस बार भी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए पार्टी के हित में एक लंबी लकीर खींचने का काम करें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी (Union Education Minister Annapurna Devi) ने कहा कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। पार्टी में सदैव देशहित का ख्याल रखा जाता है। भाजपा का इतिहास है कि वह परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। हेमंत सरकार वंशवाद व परिवारवाद की बाढ़ में बह रही है।

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का हेमंत सरकार पर निशाना- राज्य की गलत नीतियों के कारण शिक्षकों के 90,000 पद रिक्त

भारत के बाहर भी गूंजती है भाजपा की आवाज: विधायक हाजरा

विधायक हाजरा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के शासन में दुनिया बोलती थी और भारत सुनता था। वहीं आज भाजपा (BJP) बोलती है और दुनिया सुनती है। भाजपा के पास नियत है, नेता है। राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार सिद्धांत से भटक चुकी है और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा। इसमें झारखंडधाम में स्वास्थ्य उपकेंद्र, झारखंडधाम रेलवे हाल्ट जैसी कई मांगे शामिल हैं।

बैठक में कई गणमान्‍य उपस्थित

मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नारायण पांडेय, राजेंद्र यादव, दशरथ वर्मा, युवा मोर्चा के रंजीत मंडल, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, शंकर साव, वकील विश्वकर्मा, राजकुमार तुरी, परमेश्वर यादव, दयानंद राय, गौरव सिन्हा, राजेश वर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, आशुतोष कुशवाहा, कार्तिक मंडल इत्‍यादि उपस्थित रहे।

Jharkhand Politics: शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के दौरे ने पलामू भाजपा की राजनीति के खोले पन्ने, पढ़ें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.