Move to Jagran APP

स्कूलों में बनी जागरण जलसेना, बताई पानी की महत्ता

जिले के विद्यालयों में दैनिक जागरण की पहल पर जागरण जल सेना के गठन का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 01:21 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 06:39 AM (IST)
स्कूलों में बनी जागरण जलसेना, बताई पानी की महत्ता
स्कूलों में बनी जागरण जलसेना, बताई पानी की महत्ता

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : जिले के विद्यालयों में दैनिक जागरण की पहल पर जागरण जल सेना के गठन का सिलसिला जारी है। सभी प्रखंडों में विद्यालयों में जोरशोर से जल सेना गठन का काम चल रहा है। सोमवार को भी कई विद्यालयों में इसका गठन किया गया। इसके लिए विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की बैठक हुई, जिसमें बच्चों को जागरण जल सेना के गठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जल की महत्ता के बारे में बताया गया। साथ ही जल संचयन करने के लिए प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में जागरण जल सेना का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा व उपाध्यक्ष रोहित कुमार वर्मा को बनाया गया। इसके अलावा स्नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, सत्यम भारती, प्रमोद कुमार वर्मा, गुड़यिा कुमारी, अर्पणा कुमारी, रोहित कुमार वर्मा, रंजन कुमार वर्मा, अंजलि कुमारी तथा बिदु कुमारी को सदस्य बनाया गया। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

निमियाघाट : उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरखर में जागरण जल सेना का गठन किया गया, जिसमें अंकित कुमार को अध्यक्ष तथा विशाल कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही शमशाद अंसारी, गुनगुन कुमारी, सूरज कुमार महतो, जुली कुमारी, मुकेश कुमार, राजमनी कुमारी, रितेश कुमार, शाहिना परवीन को सदस्य बनाया गया। पीएनडी जैन मध्य विद्यालय इसरी बाजार में गठित जागरण जल सेना में खालिद अंसारी को अध्यक्ष व रंजू कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। विकास कुमार, गोपाल कुमार साव, सचिन कुमार महतो, देव कुमार, नेहा कुमारी, कृष्ण कुमार, अनीश कुमार जायसवाल, प्रियंशु कुमार सदस्य बनाए गए। मौके पर पीएनडी जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरकर के अध्यक्ष कुंदन कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

बेंगाबाद : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोबराजपुर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें जल संरक्षण को ले 12 ससदस्यीय जागरण जल सेना का गठन किया गया, जिसमें धोनी यादव को अध्यक्ष तथा साक्षी शोभा मरांडी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही रामरतन पंडित, अक्षय मुर्मू, वीणा कुमारी, किरण मरांडी, कुसुम मुर्मू, अशोक पंडित, पवन पंडित, पुष्पा मरांडी, तब्बसुम प्रवीण, अंजलि कुमारी को सदस्य मनोनीत किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका सीता मुर्मू, सहायक शिक्षक मनोज तिवारी, मो. हनीफ, पिटु यादव आदि उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.