Move to Jagran APP

दस वर्ष में सहियाओं को मिली मात्र एक साड़ी

- आठ सूत्री मांगों को लेकर बुलंद की आवाज एकजुट हो आंदोलन करने का आह्वान जागरण संवाददाता गिरिडीह झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:20 AM (IST)
दस वर्ष में सहियाओं को मिली मात्र एक साड़ी
दस वर्ष में सहियाओं को मिली मात्र एक साड़ी

गिरिडीह : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को जिले की जल सहियाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर झंडा मैदान में धरना दिया। धरना के बाद आठ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।

loksabha election banner

प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला मंत्री पूर्णिमा देवी ने कहा कि गिरिडीह जिला में जल सहियाओं को छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। दस साल में मात्र एक साड़ी पोशाक के रूप में जल सहियाओं को उपलब्ध कराई गई है।

धरना का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जल सहिया का छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होना काफी दुखद है। महिलाओं से काम लेकर लंबे समय तक भुगतान न करना भयंकर शोषण है। उन्होंने उपायुक्त से इसकी जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई कर जल सहियाओं को न्याय दिलाने की मांग की। महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार नयन ने जल सहियाओं के इस आंदोलन का महासंघ पुरजोर समर्थन करता है।

प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी लंबित है, जिससे जल सहियाओं में काफी क्षोभ है। धरना को रूपलाल महतो, एतवारी महतो, गायत्री देवी, राजेश महतो, विक्रम कुमार गुप्ता, मंटू साव आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जल सहियाओं से अपनी मांगों की प्राप्ति को ले एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। धरना जिले के विभिन्न प्रखंडों से जल सहिया शामिल हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.