Move to Jagran APP

बिहार रवाना हुआ जैन साध्वियों का दल

झारखंड के शिखरजी से बिहार के पावापुरी जाने के क्रम में जैन साध्वियों का एक दल तिसरी होते हुए बिहार प्रस्थान कर गया। श्वेतांबर जैन साध्वी गुरुमां पुण्यहर्षलताश्री के नेतृत्व में 5 साध्वियों का दल पावापुरी विहार के लिए पदयात्रा में निकला है। इसी क्रम में झारखंड बिहार सीमा से लगे महुलियाटांड़ में गांव के सरपंच ब्रह्मदेव रविदास किशोरी रविदास दयामय सराक मिशन माजी और अन्य ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा भाव से साध्वी वृंदों की आवभगत की। यहां ग्रामीणों ने भजन कीर्तन से पूरे गां

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:18 AM (IST)
बिहार रवाना हुआ जैन साध्वियों का दल
बिहार रवाना हुआ जैन साध्वियों का दल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : झारखंड के शिखरजी से बिहार के पावापुरी जाने के क्रम में जैन साध्वियों का एक दल तिसरी होते हुए बिहार की ओर शुक्रवार को प्रस्थान कर गया। श्वेतांबर जैन साध्वी गुरु मां पुण्य हर्षलताश्री के नेतृत्व में 5 साध्वियों का दल पावापुरी के लिए पदयात्रा पर निकला। इसी क्रम में झारखंड बिहार की सीमा से लगे महुलियाटांड़ में सरपंच ब्रह्मदेव रविदास, किशोरी रविदास, दयामय सराक, मिशन माजी और अन्य ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धाभाव से उनकी आवभगत की। यहां ग्रामीणों ने भजन कीर्तन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। लोगों की भक्ति भावना देखकर साध्वी गुरु मां काफी खुश नजर आईं। कहा कि ग्रामीणों के अतिथि सत्कार से वे अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि बिहार, झारखंड और बंगाल की जनता बहुत अच्छी और भक्ति परायण है। कहा कि इंसान को संस्कार देने वाले संत पुरुष और गुरु भगवंत अगर इन राज्यों में विहार ही नहीं करेंगे तो जनता में मानवता का गुण कैसे प्रकट होगा। जनता को जागृत करने का काम तो गुरु का ही है। इधर, कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए साध्वी ने सभी सामूहिक धार्मिक कार्यक्रमों को फिलहाल रद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.