बीमा कर्मियों ने सेव पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस डे मनाया
गिरिडीह अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम गि
गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा के कर्मचारियों ने सेव पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस डे मनाया। शाखा कार्यालय गेट मीटिग आयोजित किया गया।
गेट मीटिग को संबोधित करते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सबसे मजबूत और सुदृढ़ वित्तीय संस्था है। एलआइसी महज पांच करोड़ की पूंजी से 1956 में अपनी शुरुआत करते हुए 32 लाख करोड़ पूंजी के साथ मजबूती से खड़ी है। देश के बजट खर्च जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य, रक्षा, सड़क, रेलवे, ऊर्जा कृषि है का 25 प्रतिशत एलआइसी से आता है। यह आम जनता का पैसा है जो छोटी-छोटी बचतों के रूप में एलआइसी के पास जमा होता है और देश के आधारभूत संरचना के विकास में लगता है। एलआइसी की परिसंपत्तियों का जो देश की जनता का है, कम मूल्यांकन कर, औने पौने दामों में निजी उद्योगपतियों को देने की साजिश हो रही है। एलआइसी के एक छोटे हिस्से को आइपीओ के लिए शेयर बाजार में लिस्टिग करने का मतलब इसके निजी करण की तरफ बढ़ता पहला कदम है। अभी हाल के वर्षो में 1.50 लाख करोड़ रेलवे और आइडीबीआइ बैंक को बचाने के लिए 12600 निवेश किया।
ऐसे सुदृढ़ वित्तीय संस्था का निजीकरण करना कतई देश हित में नहीं है।
इस मीटिग में लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजय शर्मा, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार वर्मा, संहिता सरकार, कुमकुम बाला वर्मा, उमानाथ झा, दीपक कुमार पासवान, विनय कुमार, श्वेता कुमारी, अभय कुमार, डेनियल मरांडी, प्रीतम कुमार, नीतीश कुमार गुप्ता, प्रभाष कुमार, सुकृति कुमारी, गौरव सिंह, नीरज कुमार सिंह, प्रज्ञानंद, श्वेता, अंजलि श्वेता सबा परवीन, प्रवीण कुमार हांसदा, अनिल कुमार वर्मा, प्रीतम कुमार, संजय कुमार शर्मा, महेश्वरी वर्मा, प्रदीप कुमार सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।