झारखंड: गिरिडीह में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति फरार Giridih News
मामले को लेकर मृतका के भाई सईद अंसारी की लिखित शिकायत पर खुखरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
गिरिडीह, जासं। खुखरा थाना क्षेत्र के खरपोका गांव में एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मामले को लेकर मृतका के भाई सईद अंसारी की लिखित शिकायत पर खुखरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया कि खरपोका निवासी जमाल अंसारी की पत्नी फुलेजा खातून की हत्या हुई है।फुलेजा की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से उसके साथ मारपीट की जाती थी।उसी तरह गुरुवार रात भी विवाद शुरू हुआ। इस विवाद में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।घटना के जानकारी उसके भाई को होने के बाद वह गांव पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
सूचना पर खुखरा थाना प्रभारी सोमा उरांव, एएसआई सिमोन केरकेटा सदलबल शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचे और कागजी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्डम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया।पुलिस अवर्निरीक्षक नितिन झा ने बताया कि भाई सईद के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पति फरार है।