अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या
खोरीमहुआ (गिरिडीह) तिसरी के पकड़िया हीर गांव के पास डोभा से संदिग्ध परिस्थिति में 60 सा
खोरीमहुआ (गिरिडीह) : तिसरी के पकड़िया हीर गांव के पास डोभा से संदिग्ध परिस्थिति में 60 साल की बड़की टुडू उर्फ सरिता का शव बरामद किया गया। वह तिसरी के मलुकचल की रहने वाली है। एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों को बताया कि मारपीट के एक मामले में मृतक बड़की टुडू के पति मंझिला मरांडी व उसके पुत्र अनिल मरांडी जेल चला गया है। इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के लखन बेसरा का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया।
बहू लीलावती सोरेन के साथ लखन बेसरा के अवैध संबंध की जानकारी सास बड़की को हुई। वह उसका विरोध करने लगी। इस प्रेम प्रसंग के रास्ते में रोड़ा बनने से सास को हटाने के लिए बहू अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बाद 14 अक्टूबर की देर रात दोनों ने मिलकर सास की हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्य छुपाने की नीयत से बड़की के शव को एक बड़ा पत्थर में बांधकर डोभा में डाल दिया। बताया कि आरोपित महिला दो बच्चों की मां है जबकि उसका प्रेमी अविवाहित है। प्रेसवार्ता के बाद दोनों आरोपितों को चिकित्सीय जांच कराते हुए न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। प्रेसवार्ता में तिसरी इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी व थाना प्रभारी पीकू प्रसाद मौजूद थे।
पति-ससुर पहले से जेल में, अब चार माह के बच्चे संग बहू पहुंची जेल
संवाद सहयोगी, तिसरी : एक साल पहले हुई हिसक मारपीट में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित पिता-पुत्र दो माह से जेल में हैं। अब सास की हत्या में बहू चार माह के बच्चा व अपने प्रेमी लखन के साथ जेल भेजी गई है। उसके घर पर अब ताला लटक गया है। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व मलुकचल में आवेदक पक्ष के लोग संथाली भाषा मे गीत संगीत कर रहे थे। इसी क्रम में आरोपित संझिला मरांडी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए थे। अजय मुर्मू आवेदन पर मारपीट के मामले में मृतका के पति संझिला मरांडी व उनके पुत्र अनिल मरांडी पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।