नगर पंचायत सरिया में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम
सरिया (गिरिडीह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को ठाकुरबाड़ी धर्मशाला मे गुरुदि
सरिया (गिरिडीह) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को ठाकुरबाड़ी धर्मशाला मे गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर गुरु दक्षिणा अर्पित की। इसके पूर्व भगवा ध्वज लहराया गया जहां लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। अपने बौद्धिक में जिला समरसता प्रमुख विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को अपने गुरु के रूप में अंगीकार किया है। भगवा ध्वज त्याग-समर्पण का प्रतीक है। जिस प्रकार सूर्य स्वयं जलाते हुए सारे विश्व को प्रकाश देता है ठीक उसी प्रकार यह भगवा ध्वज संपूर्ण जीवों के शाश्वत सुख के लिए समर्पण करनेवाले साधु-संत व अन्य व्यक्तियों के लिए गुरु के रूप में ज्ञान देते हैं। बताते चलें कि संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आषाढ़ पूर्णिमा से मनाया जाता है। इसमें सभी स्वयंसेवक तन मन धन से परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर अर्पण करते हैं। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर गुरुदक्षिणा के रूप में समर्पण किया। इससे संगठन का काम सुचारू रूप से अनवरत चलता रहे। अंत में नमस्ते सदा वत्सले प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया। मौके पर जिला मार्ग प्रमुख उमेश कुमार, खंड कार्यवाह आशीष कुमार तरवे, अनिल कसेरा, भीमसेन मोदी, रामपति प्रसाद, मुरली मनोहर मंडल, कुश कुमार सिंह, सचिद्र कुमार सिंह, दयानंद कुमार बरनवाल, अवधेश मोदी, नकुल पांडेय, उमाशंकर मोदी, गौरीशंकर मोदी, तापोष बनर्जी, देव कुमार मोदी, अनुप कुमार तर्वे सहित काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने गुरुदक्षिणा में समर्पण किया।