यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: झारखंड में पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटा, दो जवान घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती
झारखंड के डुमरी-गिरिडीह पथ पर लटकटो पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटने से झारखंड आर्म्स पुलिस पांच के दो जवान ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, डुमरी (गिरिडीह)। झारखंड के डुमरी-गिरिडीह पथ पर लटकटो पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटने से झारखंड आर्म्स पुलिस पांच के दो जवान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आरक्षी गौतम कुमार अपना कार्यभार मेजर हवलदार अशोक कुमार को सौंपकर छुट्टी में घर जाने वाले थे। इसी दौरान ग्रेनेड का फ्यूज आरक्षी के गर्म शरीर के संपर्क में आने से फट गया। इससे दोनों घायल हो गए। हवलदार के हाथ की अंगुलियों में अधिक चोटें आई हैं।
घायलों को धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरक्षी गौतम कुमार साहिबगंज और मेजर हवलदार अशोक कुमार बिहार के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ ने कहा कि ग्रेनेड का फ्यूज फटने से घटना हुई है। दोनों खतरे से बाहर हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है
