कुएं में डूबने से किशोरी की मौत
संवाद सहयोगी, देवरी: थाना क्षेत्र के रायडीह गांव निवास दिलीप राय की बारह वर्षीय पुत्री निशु
संवाद सहयोगी, देवरी: थाना क्षेत्र के रायडीह गांव निवास दिलीप राय की बारह वर्षीय पुत्री निशु कुमारी की मौत शनिवार को घर के बगल स्थित कुएं में डूबकर हो गई। आनन फानन में लोग उसे निकालकर जमुआ ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि निशु सुबह छह बजे घर से शौच के लिए निकली थी। सात बजे तक वापस नहीं आने पर वे लोग उसे खोजने लगे। घर के बगल कुएं में झगर डालकर देखा तो उसका कपड़ा ऊपर आया। तब लोगों ने कुएं से बच्ची को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। कुएं में वह कैसे और कब गिरी, खबर लिखे जाने तक इसका पता नहीं चल पाया था। नशु उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंचम वर्ग की छात्रा थी। उसकी मौत से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वही गांव में मातम छाया हुआ है।