विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Giridih News: खाना बनाने को लेकर सास से हुआ झगड़ा, बहू ने कुएं में कूदकर दी जान

Published: Wed, 17 Sep 2025 04:42 PM (IST)

गिरिडीह के गावां में निमाडीह पंचायत के बेलाख़ुट्टा गांव में एक कुएं से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। ...और पढ़ें

बहू ने कुएं में कूदकर दी जान। फोटो जागरण
बहू ने कुएं में कूदकर दी जान। फोटो जागरण

संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह)। गावां थाना अंतर्गत निमाडीह पंचायत के बेलाख़ुट्टा गांव में बुधवार कुआं से एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। मृतक पप्पू यादव की पत्नी निशा देवी थी।

मायके वालों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और कुआं से शव निकाल कर थाना ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Nisha Devi

मृतका निशा देवी। फोटो जागरण

जानकारी के अनुसार निशा देवी और उसकी सास अष्टमा देवी के बीच खाना बनाने को ले मामूली झगड़ा हुआ था। इसके बाद निशा ने कुआं में डूब कर अपनी जान दे दी।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं महिला के मायके वालों ने बताया कि 2023 में तीन लाख नकद और एक अपाची बाइक समेत अन्य जेवर व जरूरत के समान देकर पुत्री की शादी की थी। 2024 से सोने की चेन के लिए पति पप्पू यादव और सास अष्टमा देवी लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को कुआं में डाल दिया। मृतक का एक 13 माह का पुत्र है। मृतका के मायके वाले दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगा कर थाना में आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं।