विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से फाइनेंस कर्मी की मौत, मौके पर तोड़ा दम

By Ramendra Nath JhaEdited By: Nishant Bharti
Published: Wed, 13 May 2026 09:12 AM (IST)

गिरिडीह के धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस में कार्यरत समीर कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से फाइनेंस कर्मी की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से फाइनेंस कर्मी की मौत

HighLights

  1. धनवार-खोरीमहुआ मार्ग पर देर रात सड़क हादसा।

  2. एचडीबी फाइनेंस कर्मी समीर कुमार की मौत।

  3. अज्ञात वाहन चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, धनवार(गिरिडीह)। धनवार खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समीर कुमार के रूप में हुई है। वह एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार समीर कुमार अपनी टीवीएस बाइक (जेएच 11 आर 8834) से धनवार की ओर से खोरीमहुआ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 

युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही धनवार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक के पास से मिले पहचान पत्र एवं अन्य कार्ड के आधार पर उसकी पहचान समीर कुमार के रूप में की गई।

बताया जाता है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। 

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।