यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi News: रांची की महिला की समलैंगिक पत्नी गायब, धमकी से कहानी में आया ट्विस्ट
रांची की एक महिला ने गिरिडीह महिला थाने में अपनी समलैंगिक पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 2017 ...और पढ़ें

HighLights
- रांची की महिला ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई
- 2024 में मंदिर में समलैंगिक विवाह किया था
- अज्ञात कॉलर से जान से मारने की धमकी
संवाद सहयोगी, गिरिडीह। रांची के धुर्वा निवासी एक महिला ने गिरिडीह महिला थाने में आवेदन देकर अपनी समलैंगिक पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, 2017 में नौकरी के दौरान रांची की महिला की गिरिडीह निवासी एक महिला से दोस्ती हुई, जो बाद में गहरे रिश्ते में बदल गई।
गिरिडीह की महिला पहले से विवाहित थीं, लेकिन चार मई 2024 को उनका तलाक हो गया। इसके बाद, 22 अगस्त 2024 को दोनों ने एक मंदिर में शादी की और एक साथ रहने लगीं।
14 मई 2025 को, रांची की महिला अपने मायके गिरिडीह पहुंची, जहां उनकी आखिरी बातचीत हुई। इसके बाद से उनकी पत्नी लापता हैं और उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
24 मई को रांची की महिला ने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई। 28 मई को एक अज्ञात कॉलर ने धमकी दी कि महिला को भूल जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।
यह मामला अब संदेहास्पद होता जा रहा है। रांची की महिला ने 14 जून को गिरिडीह महिला थाने की पुलिस को आवेदन देकर न्याय और अपनी पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है।
