विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Giridih Crime News: जंगल में मिली मासूम सगे भाई-बहन की लाश, 10 माह के बच्चे के साथ मां लापता

Published: Sun, 07 Jul 2024 12:50 PM (IST)

Jharkhand Crime News गिरी‍डीह के पीरटांड़ थानाक्षेत्र के धावाटांड़ में दो सगे भाई-बहन के शव गांव के पास के जंगल ...और पढ़ें

धावाटांड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
धावाटांड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

HighLights

  1. तीसरे बच्‍चे और महिला के साथ भी अनहोनी की आशंका
  2. पुलिस ने परि‍वार के तीन लोगों को हिरासत में लिया
  3. दोनों भाई-बहनों का शव जब्त कर पीरटांड़ थाने में रखा गया

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाई-बहन का शव गांव के पास के जंगल से बरामद हुए हैं।

वहीं, 10 माह के तीसरे बच्चे के साथ उनकी मां लापता है। इन दोनों के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घटना शनिवार की है। शनिवार शाम को दोनों शवों को जंगल से बरामद किया गया है।

फिलहाल दोनों भाई-बहनों का शव जब्त कर पीरटांड़ थाने में रखा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिरासत में बच्चों के पिता, मामा व मौसा

इधर, घटना के सामने आने के बाद दोनों बच्चों के पिता सुखलाल सोरेन व उनके मामा व मौसा को फिलहाल थाने में रखा गया है। इन तीनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

आरोप- मां ने ही जहर देकर जंगल में छोड़ दिया 

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मां ने ही दोनों बच्चों को जहर देकर जंगल मे छोड़ दिया और खुद फरार हो गई। वहीं दूसरी ओर, महिला और उसके पति के बीच विवाद की भी बात सामने आ रही है।

घर से बनठन कर निकले थे बच्चे

मृत बच्चो की पहचान नौ वर्षीय राधिका कुमारी और सात वर्षीय सचिन सोरेन के रूप में की गई है। दोनों का शव जंगल मे एक ही जगह पर पड़ा हुआ था।

शवों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि मां अपने साथ इन बच्चों को कहीं ले जाने के नाम पर घर से निकली थी। दोनों बच्चों ने अच्छे कपड़े पहन रखे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया है।

महिला व दुधमुंहे बच्चे का सुराग नहीं

मामले में मुखिया अनूप राय ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। गांव स्तर से यही पता चल रहा है कि पति-पत्नी का विवाद था। इसी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला व उसके दुधमुंहे बच्चे का कोई सुराग अब तक नहीं मिल सका है। इन दोनों की तलाश जंगलों में जारी है।

यह भी पढ़ें - 

Deoghar Building Collapse: देवघर में पुराना मकान गिरने से 2 की मौत, मलबे में दबे लोगों को रेस्‍क्‍यू करने में जुटी NDRF

Jharkhand Politics: 'मुझे मलाल है कि...', सीएम पद से हटने के बाद चंपई सोरेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दिखाया दम