Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में हुआ भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से छह लोगों की दर्दनाक मौत; शादी के बाद पसरा मातम

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 09:51 AM (IST)

    Giridih Accident News झारखंड के गिरिडीह में भीषण हादसा हुआ है। शादी वापस लौट रहे बिरनी थाना क्षेत्र निवासियों की कार हादसे का शिकार हो गई। स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी जिसके बाद चालक समेत पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हुए जिसमें से एक ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

    Hero Image
    शादी के बाद मातम, गिरिडीह में स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, सात में से छह लोगों की दर्दनाक मौत

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर बिरनी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बाघमारा के पास शनिवार तड़के करीब तीन बजे स्कॉर्पियो वाहन की पेड़ से भीषण टक्कर हो गई।

    हादसे में चालक समेत पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति को इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग बिरनी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकराई

    हादसे की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंचे और शवों की पहचान की। हादसे में मृत लोग बिरनी के गजोडीह से गिरिडीह के टिकोडीह निकाह में आए हुए थे।

    देर रात यह लोग वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। मृत सभी लोग दूल्हे के रिश्तेदार थे। वाहन के चालक की भी हादसे में मौत हुई है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।

    सदर अस्पताल में घटना की जानकारी लेती जिप अध्यक्ष मुनिया देवी

    गिरिडीह आई थी बरात

    झामुमो नेता असगर अंसारी ने बताया कि गजोड़ी से डॉक्टर फारुख अंसारी के पुत्र चांद रसीद के निकाह के लिए बरात गिरिडीह आई थी। वापसी में हुए हादसे में स्कॉर्पियो चालक चरघरा पहरियाडीह के 30 वर्षीय सगीर अंसारी समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    इनमें दूल्हे के 70 वर्षीय दादा गजोडीह निवासी युसूफ मियां, चाचा 45 वर्षीय इम्तियाज अंसारी व 32 वर्षीय सुभान अंसारी समेत दूल्हे के पिता के मामा 60 वर्षीय दलांगी निवासी याकूब अंसारी शामिल हैं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक आफताब आलम ने भी इलाज के लिए धनबाद ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

    ये भी पढे़ं -

    छठ आते ही राउरकेला में बन जाता है 'मिनी बिहार', 16 साल से मुंगेर जिले से यहां आ रहीं छठव्रती

    रचा गया इतिहास, पहली बार बिरसा मुंडा जेल पहुंचे चीफ जस्टिस; एक घंटे तक किया निरीक्षण