Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Giridih Crime: जंगल में दो महिलाओं की लाश मिलने से हंगामा, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का खुलासा

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 04:35 PM (IST)

    गावां में दो महिलाओं की हत्या से आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने खोजबीन के लिए पैसे मांगे और लापरवाही बरती। रिंकी देवी और सोनी देवी नामक महिलाएं जंगल में पत्ता लाने गई थीं और लापता हो गईं थीं। पुलिस ने श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया जिसने गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका है।

    Hero Image
    जंगल में दो महिलाओं की लाश मिलने से हंगामा। फोटो जागरण

    संवाद सहयोगी, गावां (गिरिडीह)। दो महिलाओं की हुई हत्या से गावां का माहौल गरम हो गया है। लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। इसके विरोध में मृत महिलाओं के स्वजन और ग्रामीणों मंगलवार सुबह से शवों के साथ थाना गेट के समक्ष प्रदर्शन कर रहै हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन का आरोप है कि गावां थाना पुलिस ने खोजबीन के लिए पैसे की मांग की थी, नहीं देने पर खोजबीन में लापरवाही बरती गई है। स्वजन आरोपित को खुद से सजा देने के लिए उग्र हो रहे हैं।

    बता दें कि थाना क्षेत्र के निमाडीह निवासी संतोष रविदास की 32 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी और धर्मेंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी सोनी देवी गुरुवार को गोलगो जंगल से जानवर के लिए पत्ता लाने गई थीं।

    तब से दोनों लापता थीं। इसके बाद गावां थाना में दोनों महिलाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

    सोमवार को गदर पंचायत के महजपुर निवासी दशरथ चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र श्रीकांत चौधरी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। आरोपित की निशानदेही पर ही गोलगो जंगल से दोनों महिलाओं का शव बरामद हुआ है।

    बताया गया कि दोनों महिलाओं की गला घोंट कर हत्या की गई है। घर से चार किलोमीटर दूर जंगल में दोनों का शव सड़ीगली अवस्था में पुलिस को मिला।

    क्या है पूरा मामला?

    श्रीकांत चौधरी और सोनी देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्हें कुछ माह पूर्व स्वजन ने रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद पंचायत हुई और 1.8 लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध बरकार था।

    मामले का खुलासा कॉल डिटेल्स के आधार पर हुआ है। सोमवार को सोनी देवी की मां ने गावां थाना में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और श्रीकांत चौधरी पर हत्या करने की आशंका जाहिर की।

    पुलिस ने सोनी देवी का मोबाइल फोन लेकर कॉल डिटेल्स खंगाला। इसके बाद श्रीकांत चौधरी को गिरफ्त में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपित की निशानदेही पर निमाडीह से चार किलोमीटर दूर जंगल के नाले से दोनों का शव बरामद किया।

    श्रीकांत ने दोनों की हत्या की बात स्वीकार की है। बताया कि पहले एक को जंगल में ले जाकर गला घोंट कर मार दिया, वहीं दूसरी महिला को 50 मीटर दूर जंगल में गला घोंट कर मार दिया।

    लापता होने की सूचना के बाद सोनी का पति दिल्ली से दो दिन पूर्व गांव आया है। वहीं रिंकू देवी का पति किसी मामले को लेकर जेल में बंद है।