गिरिडीह कोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों का हमला, पांच अधिवक्ता घायल
Giridih Court Dog Attack: झारखंड के गिरिडीह में एसडीओ कोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। ...और पढ़ें

कुत्तों के हमले में पांच अधिवक्ता जख्मी। (फोटो एआइ)
HighLights
गिरिडीह एसडीओ कोर्ट परिसर में कुत्तों ने हमला किया।
पांच अधिवक्ता घायल, अस्पताल में उपचार जारी।
आवारा कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट परिसर में अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। एसडीओ कोर्ट के बाहर अपने-अपने मामलों में व्यस्त अधिवक्ताओं पर कुत्तों ने एकाएक झपट्टा मारा और देखते ही देखते पांच वकीलों को काटकर जख्मी कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ते बेहद आक्रामक थे और उन्होंने एक-एक कर अधिवक्ताओं को निशाना बनाया। दांतों से काटने के साथ-साथ पंजों से नोचकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और लोगों ने किसी तरह कुत्तों को खदेड़ा और स्थिति पर काबू पाया।
घटना के तुरंत बाद घायल अधिवक्ताओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस अप्रत्याशित घटना ने कोर् परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ताओं ने नगर निगम से आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना भी निगम को दे दी गई है, लेकिन अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।
