बिहार से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गिरिडीह पहुंचे आशिक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव में एक शादीशुदा महिला से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने महिला सहित पेड़ ...और पढ़ें

गावां की घटना, बिहार का युवक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था।
HighLights
गावां में शादीशुदा महिला से मिलने आए युवक को पकड़ा।
ग्रामीणों ने युवक और महिला को पेड़ से बांधकर पीटा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया।
संवाद सूत्र, गिरिडीह (गावां)। प्यार की राहें हमेशा से कठिन बताई जाती हैं, लेकिन जब सरहदें (राज्य की सीमाएं) और सामाजिक मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो कई बार इश्क का अंजाम बेहद नाटकीय हो जाता है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव में इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां बिहार से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक आशिक की शामत आ गई। ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों दबोच लिया और फिर जो हुआ, उसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
बिहार से मिलने पहुंचा था आशिक, ग्रामीणों ने बिछाया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर (बिशनपुर) निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुमार मांझी गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव की एक शादीशुदा महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। दोनों के बीच मेल-मिलाप का यह सिलसिला पहले से चल रहा था, लेकिन इस बार गांव के सतर्क लोगों की नजर इस गुप्त मुलाकात पर पड़ गई।
जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने फौरन मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहले युवक को काबू किया और फिर महिला को भी घर से बाहर बुला लिया।
पेड़ से बांधकर हुई पूछताछ और वीडियो वायरल
मामला तब और गरमा गया जब आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत बैठाने के बजाय दोनों को एक पेड़ से बांध दिया। आरोप है कि पेड़ से बांधकर उनसे घंटों पूछताछ की गई और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई।
इसी आपाधापी के बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। चंद घंटों में ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने की एंट्री, छुड़ाकर लाई थाना
ग्रामीणों के गुस्से और हंगामे की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और कानून अपने हाथ में लेने वाले ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को सुरक्षित छुड़ाया। इसके बाद पुलिस युवक और महिला दोनों को अपने साथ गावां थाना ले आई, जहां उनसे पूछताछ का दौर शुरू हुआ।
इस पूरे मामले पर गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और वीडियो वायरल करने वालों तथा कानून तोड़ने वालों की भी जांच की जा रही है।
