विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान का सील खोल जेवरात जब्त; दुकानदार गिरफ्तार

Published: Fri, 22 May 2026 02:49 PM (IST)

Bihar Police ने गिरिडीह के हीरोडीह स्थित आरएस ज्वेलर्स की सील दुकान खोलकर 6 किलो चांदी और 22 ग्राम सोना ...और पढ़ें

बिहार पुलिस ने गिरिडीह से ज्वेलर्स दुकान के संचालक सुधीर को किया गिरफ्तार।(प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार पुलिस ने गिरिडीह से ज्वेलर्स दुकान के संचालक सुधीर को किया गिरफ्तार।(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सील दुकान से 6 किलो चांदी, 22 ग्राम सोना जब्त।

  2. बिहार पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक सुधीर स्वर्णकार को पकड़ा।

  3. बांका लूटकांड से जुड़े मामले में हुई यह कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह)। बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना की पुलिस ने गिरिडीह पुलिस-प्रशासन के सहयोग से बीते 11 अप्रैल को हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी स्थित आरएस ज्वेलर्स दुकान को सील किए जाने के बाद गुरुवार को एक बार फिर दुकान का सील खोला। इस दौरान दुकान से छह किलो चांदी और 22 ग्राम सोना जब्त किया गया।

पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान के संचालक सुधीर कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई जमुआ के बीडीओ द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट सह कनीय अभियंता मो. खुर्शीद अंसारी के नेतृत्व में की गई। पूछताछ के लिए बिहार पुलिस सुधीर को अपने साथ लेकर चली गई।

क्या था मामला

झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी बाजार स्थित आरएस ज्वेलर्स दुकान को बिहार पुलिस ने 11 अप्रैल 2026 को कड़ी सुरक्षा के बीच सील किया था। मामला बिहार के बांका जिले के बाराहाट बाजार में एक जेवर व्यवसायी की दुकान में हुई बड़ी लूट की घटना से जुड़ा था।

लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया था कि चोरी के आभूषण गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदंबरी स्थित आरएस ज्वेलर्स में बेचे गए थे। इसके बाद बिहार पुलिस ने गिरिडीह एसपी से संपर्क किया।

मामले के खुलासे के लिए खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन और पूर्व एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

वहीं, जमुआ बीडीओ ने दुकान में छापेमारी के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में मो. खुर्शीद अंसारी को नियुक्त किया था। इसके बाद बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से उक्त दुकान को सील कर दिया था। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ज्वेलर्स दुकान का संचालक मौके से फरार हो गया था।

क्या कहती है पुलिस

हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र और बिहार के बाराहाट थाना के पुलिसकर्मी ब्रजेश कुमार ने बताया कि उक्त ज्वेलर्स दुकान को पूर्व में सील किया गया था। गुरुवार को प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दुकान का सील खोला गया।

इस दौरान दुकान से छह किलो चांदी और 22 ग्राम सोना बरामद किया गया। साथ ही दुकान संचालक सुधीर Kumar स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया गया।