विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maiyan Samman Yojana: गिरिडीह में महिलाओं को मिली बड़ी राहत, 4.56 लाख लाभार्थियों के खाते में ₹2500

Published: Thu, 30 Jul 2026 07:58 PM (IST)

गिरिडीह जिले में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2026 की राशि 4.56 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना। (प्रतीकात्मक फोटो)

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की जुलाई 2026 की राशि जारी।

  2. गिरिडीह की 4.56 लाख महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति लाभार्थी।

  3. आधार आधारित डीबीटी से 1.14 अरब रुपये सीधे हस्तांतरित।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत माह जुलाई 2026 की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।

योजना के तहत गिरिडीह जिले की कुल 4,56,267 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल एक अरब चौदह करोड़ छह लाख सड़सठ हजार पांच सौ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।


योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिल रही है।

जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों व शहरी निकायों के माध्यम से योजना के सफल क्रियान्वयन की सतत निगरानी की गई, जिससे पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सका।

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और प्रभावी बनी है।

बताया गया कि गिरिडीह प्रखंड की 39,374, गिरिडीह नगर निगम की 27,726, बेंगाबाद की 28,880, गांडेय की 32,546, जमुआ की 53,785, देवरी की 34,257, तिसरी तिसरी की 13,584, गावां की 21,276, धनवार की 47,805, धनवार नगर पंचायत की 2,145, बिरनी की 35,565, सरिया की 25,521, सरिया नगर पंचायत की 2,447, बगोदर की 31,844, डुमरी की 41,075 तथा पीरटांड़ प्रखंड की 18,437 महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।

जिला प्रशासन ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि जिले की प्रत्येक पात्र महिला को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से प्राप्त हो।