गिरिडीह डुमरी मार्ग पर बना गोफ दुर्घटना को दे रहा दावत
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्टेडियम के समीप गुरुवार क
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्टेडियम के समीप गुरुवार को सड़क किनारे एक बार फिर गोफ बन गया। इस गोफ के बन जाने से गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। जाने अनजाने में इस गोफ के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। सड़क किनारे चार से पांच फीट की ब्यास में गोफ बना है जबकि उसकी गहराई काफी ज्यादा बताई जा रही है। यह गोफ सड़क के अंदर-अंदर ही फैल रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गई है। गोफ बनने से स्थानीय लोगों में भी दहशत है। उस पथ से गुजरनेवाले हर शख्स के मन में भय समाया हुआ है। दिन की बात तो दूर रात के अंधेरे में यहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है। गोफ भरने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। ना ही गोफ के पास खतरे रूपी सांकेतिक चिह्न भी दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर कुछ महीने पूर्व भी गोफ बन गया था।