Move to Jagran APP

झारखंड के गिरिडीह में जाली नोट खपाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

arrested. झारखंड के गिरिडीह में जाली नोट खपाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:10 PM (IST)
झारखंड के गिरिडीह में जाली नोट खपाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में जाली नोट खपाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने जाली नोट खपाने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के बांग्लादेश से तार जुड़े होने के बिंदुओं पर भी पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने दो हजार व पांच सौ रुपये के नोटों की शक्ल में कुल 52 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। उनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए।

loksabha election banner

गिरफ्तार आरोपितों में देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी रूपलाल हांसदा, परसिया गांव निवासी सुनील टोप्पो, गांडेय थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी मसीह बास्के व धनबाद जिले के गो¨वदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नावाटांड़ गांव निवासी श्रीकांत उर्फ शंकर महतो शामिल हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव ने बताया कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से दो हजार व पांच सौ के कई नोट मिले। छानबीन में नोटों के जाली होने की पुष्टि हुई। इनसे मिले सुराग पर श्रीकांत को पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर टीम गठित की गई।

टीम में शामिल अधिकारी मुख्य सरगना जहीर उर्फ जहीरउद्दीन की टोह में बांग्लादेश की सीमा तक गए लेकिन उसे भनक लग गई थी। वह भागने में सफल रहा। जहीर पश्चिम बंगाल के मुíशदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव का निवासी है। उसके घर जाकर गिरिडीह पुलिस ने तलाशी ली। उसके घर से उसका आधार कार्ड बरामद किया गया जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.